सपने में पका आम देखना क्या संकेत देता है?

संक्षिप्त उत्तर

सपने में पका आम देखना बेहद शुभ सपना होता है, यह सपना लक्ष्य प्राप्ति, सोने के आभूषण और मेहनत का फल मिलने का संकेत देता है।

सपने में पका हुआ रसीला आम देखना, अच्छे सपनों में से एक माना जाता है। यह सपना जल्द ही व्यक्ति के जीवन में मिठास बढ़ाने का संकेत देता है।

किसी भी फल के लिए पक जाना, उस फल के जीवन का अंतिम लक्ष्य होता है। और सिर्फ पके हुए फल के ही बीज से एक नए और विशाल वृक्ष का निर्माण हो सकता है।

वहीं पर अगर आप सपने में कच्चा आम देखते हैं, तो सपने का अर्थ थोड़ा सा बदल जाता है।

तो चलिए जानते है, सपने में पका आम देखना क्या विशेष संकेत देता है। साथ ही जानेंगे, इस सपने को सत्यवीर शास्त्री अपनी पुस्तक "स्वप्न और शकुन" में किस संकेत के रूप में देखते है।

इस लेख में (5)
  1. सपने में पका आम देखना: 3 शुभ संकेत
  2. किसके लिए पके आम के सपने का क्या अर्थ होता है?
  3. पके आम से जुड़े अलग-अलग सपनों के अर्थ
  4. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
  5. निष्कर्ष

सपने में पका आम देखना: 3 शुभ संकेत

आम से जुड़े ज्यादातर सपने मुख्य रूप से तीन संकेत देते है; संतान प्राप्ति, कार्य में सफलता और एक नई शुरुआत।

लेकिन अगर आप सपने में पका आम देखते हैं, तो इसके सबसे प्रबल संकेत हैं: लक्ष्य प्राप्ति, संतान प्राप्ति और धन लाभ।

आम एक ऐसा फल है, जो गर्मी के कई महीनो की कड़ी धूप को सह कर पकता है। इसलिए पका हुआ आम देखना सीधे तौर पर लक्ष्य प्राप्ति के लिए की गई कठिन मेहनत के बाद मिलने वाली सफलता का प्रतीक है।

इसलिए ये सपना अक्सर उन लोगों लिए भी बहुत ही खास होता है, जो लोग काफी समय से किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

तो उन सभी लोगों के लिए, यह सपना संकेत देता है कि बहुत जल्द उनको उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है।

अगर कोई गर्भवती महिला ये सपना देखती हैं, तो आने वाली कुछ दिनों में वह बिना किसी समस्या के एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने वाली है।

किसके लिए पके आम के सपने का क्या अर्थ होता है? 

  • नौकरी करने वालों के लिए: पदयावेतन में वृद्धि, मेहनत का अच्छा फल।
  • विवाहित लोगों के लिए: संतान सुख की वजह से परिवार में खुशियां, सोने के आभूषण मिलन।
  • अविवाहित युवक या युवती के लिए: विवाह के लिए अच्छा संकेत, जल्द ही रिश्ता पक्का हो सकता है।
  • विद्यार्थियों के लिए: प्रतियोगी परीक्षा के लिए की गई मेहनत का शुभ फल।
  • व्यापारियों के लिए: अटका हुआ पैसा  मिलना, व्यापार में बढ़ोतरी के नए अवसर मिलना।

अब बात करते हैं, सपने में पके हुए आम को अलग-अलग परिस्थितियों में देखने पर क्या संकेत मिलता है:

पके आम से जुड़े अलग-अलग सपनों के अर्थ

सपने में पका आम खाना

सपने में आप खुद को पका आम खाते हुए देखते हैं, भारी मात्रा में धन लाभ का संकेत देता है।

यह धन लाभ आपको नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के माध्यम से हो सकता है। और अगर आप व्यापार करते हैं, तो आने वाले समय में आपको अपने व्यापार के माध्यम से अच्छा लाभ होने वाला है।

सपने में पीला पका आम देखना

अगर आप सपने में बिल्कुल पीले रंग का पका हुआ आम देखते हैं, तो यह सपना भी बहुत अच्छा माना जाता है। 

सत्यवीर शास्त्री जी अपनी पुस्तक "स्वप्न और शकुन" में सपने में पककर पीला हो जाने वाले फल को देखना सोना मिलने का संकेत बताया है।

सपने में पका हुआ आम तोड़ना

सपने में पका हुआ आम तोड़ना इस बात का संकेत करता है, कि आप जिस भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय, मेहनत, और लगन से कम कर रहे हैं, उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलने वाली है।

सपने में पका आम तोड़कर खाना

अगर आप सपने में पका आम तोड़कर खाते हुए देखते है, तो ये संकेत करता है, कि आप जिस भी लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहे हैं, उसे आप बिना किसी की मदद के अपने बलबूते पर सफलता प्राप्त करने वाले हैं।

सपने में पका आम बीनना

सपने में पका आम बीनना बताता है, कि आपको भगवान की कृपा से कई जगह पर एक साथ सफलता मिलने वाली है। 

सपने में पका आम हाथ से गिरना

सपने में पता आम देखना लगभग हर मामले में शुभ सपना होता है, लेकिन अगर सपने में आप पका आम हाथ से गिरते हुए देखते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए।

क्योंकि ये सपना खास रूप से आपको चेतावनी देने आया है, कि आप अपने लक्ष्य से भटके नहीं। बल्कि अधिक सजग होकर आगे बढ़े, जिससे निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने में कोई चूक ना हो।

सपने में पके हुए आम से लदा पेड़ देखना

जो भी लोग सपने में पके हुए आम से लदा पेड़ देखते हैं, मैं उन्हें सिर्फ एक ही सलाह देता हूं कि अपना एक लक्ष्य बनाओ और इस लक्ष्य के पीछे जान लगा दो।

अक्सर होता क्या है, कि लोग अपने जीवन में बहुत सारे लक्ष्य बना लेते हैं लेकिन किसी एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित नहीं करते।

जिसकी वजह से ऐसे लोगों लगभग हर जगह पर असफलता का सामना करना पड़ता है।

तो अगर आप सपने में पके हुए आम से लदा हुआ पेड़ देखते हैं, तो इसे साक्षात भगवान का इशारा समझिए और कोई एक निश्चित लक्ष्य बनाकर अपनी सारी ऊर्जा उस पर केंद्रित करिए।

और अगर आप ऐसा करते हैं, तो निश्चित ही आपको उस लक्ष्य को पाने में कोई भी कठिनाई नहीं आएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सपने में पका आम देखने पर धन लाभ होता है?
जी हां सपने में पका आम देखना नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए धन लाभ का संकेत भी होता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए सपने में आम देखना क्या संकेत देता है?
अगर कोई गर्भवती महिला सपने में पका आम देखती है, तो यह सपना घर परिवार में सुख और खुशी के आने का संकेत देता है।
सपने में पका आम देने का क्या अर्थ है?
अगर आप सपने में खुद को पका आम देते हुए देखते हैं, तो यह संकेत है, कि आपकी सफलता से दूसरे लोगों को भी लाभ होगा। अर्थात, अन्य लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने में आपका योगदान रहेगा।

निष्कर्ष

सपने में पका आम देखना, एक ऐसे समय का संकेत है, जब आपको आपके द्वारा की गई मेहनत का शुभ फल मलने वाला है।

इसलिए इस समय हर चीज से ध्यान हटाकर सिर्फ अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें, जिससे आप मनचाहा लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

इतना ही सपने में पका आम देखना कई व्यक्तियों के लिए, धन लाभ का संकेत होता है। अगर कोई पैसा काफी समय से अटका हुआ है, तो उसके भी मिलने की संभावना होती है।

इसके अलावा, मैंने अपने पिछले 7 वर्ष के अनुभव में कई बार देखा है। कि अगर कोई गर्भवती महिला इस सपने को देखती हैं, तो आने वाली कुछ दिनों में वह बिना किसी समस्या के एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है।